लोकेश विजयवर्गीय को दिल्ली में श्रम रत्न सम्मान 30 को

देवास। परिवर्तन जन कल्याण समिति एवं अंतिम प्रवक्ता द्वारा आयोजित 15 वां श्रम सम्मेलन 30 जुलाई को अपरान्ह 4.30 बजे कांन्सिटीट्यूशन क्लब स्पीकर हॉल एनेक्सी रफी मार्ग नईदिल्ली में श्रमिक सामाजिक सुरक्षा और रोजगार सृजन के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश विजयवर्गीय का संतोष कुमार गंगवार श्रम राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार लक्ष्मण गिलुआ, हरिनारायण राजभर, अजय निषाद, डॉ. सुनील बलिराम गाकवाड, डॉ. प्रसन्नाकुमार पाटसाणी, सांसद मिशन न्यू इंडिया अभियान प्रमुख रवि चाणक्य के निर्देशक नैफेड नामित भारत सरकार द्वारा श्रम रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी मोंटी जाधव ने दी।

Comments