दुर्गेश अग्रवाल हर.हर महादेव भक्त मण्डल के अध्यक्ष नियुक्त

देवास। हर.हर महादेव भक्त मण्डल के संवरक्षक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार की अनुशंसा पर मण्डल के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। मण्डल में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी दुर्गेश अग्रवाल को हर.हर महादेव भक्त मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मण्डल संचालक मनोज डोडिया ने बताया कि श्री अग्रवाल के मनोनयन पर मंडल संयोजक अशोक राठौर सहारा ओम बाबू सागर प्रेस आनंद कोठारी भरत चौधरी देवेन्द्र नवगोत्री विजय भावसार किशोर डोडिया सोनू माने अजय सोनी नंदकिशोर बिंजवा शंकर प्रजापत दिलीप चौहान सुमित पडियार रवि चौहान आकांक्षासिंह शैलू मोरे संजय जैन लख्खाजी अजय बरेठा रोहन डोडिया पुरूषोत्तम ठाकुर सुभाष प्रजापत अनिल कुंभकार सहित मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। 

Comments