कांग्रेसी आपस में भिड टिकट को लेकर


देवास। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया आज देवास आए और स्थानीय सिन्धु भवन ट्रस्ट में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन में कांग्रेसजनों से विधानसभा वार मिले। हाटपिपलिया से बघेल और चौधरी समर्थक इस दौरान हंगामा करने लगे जिसे शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने हाथ जोड़ कर शांत करने के लिए कहा। हाटपिपलिया से बघेल समर्थक राजवीर सिंह बघेल के लिए कांग्रेस से टिकट चाहते हैं वहीँ चौधरी समर्थक मनोज चौधरी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं।

Comments