भाजपा सरकार से हिसाब दो...जवाब दो के आधार पर निकाली शवयात्रा
देवास। कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश और शहर में शासकीय कार्यालयों में हो रहे भ्रष्टचार को लेकर शवयात्रा निकाली। शव यात्रा जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। शव यात्रा पर भ्रष्टाचार को लेकर कई प्रकार की तख्तियां भी लगी हुई थी। शव यात्रा बैंड और बांजे के साथ निकाली गई। जैसे किसी आम व्यक्ति के मरने के बाद शव यात्रा निकाली जाती है। शव यात्रा मुख्य मार्गो से होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और राज्यापाल के नाम ज्ञापन दिया।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के 14 साल 6 महीने के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। व्यापमं घोटाले के नाम पर पूरा प्रदेश शर्मशार हुआ है। लोक सेवा आयोग में भी भ्रष्टाचार हुआ है। अब नया भ्रष्टचार कर रहे है। रोजगार कार्यालयों को भाजपा के नेताओं के हाथों में दिया जा रहा है। जिसके बाद भाजपा नेताओं के परिवार के लोगों को कॉल लेटर जारी होंगे और उनको ही नौकरी दी जाएगी। लाखों की रिश्वत लेकर नौकरी दी जाएगी। भाजपा सरकार के राज में महंगाई से जनता, बेेरोजगारी से नौजवान, किसानों को फसल बीमा नहीं मिलने से परेशान है।
Comments
Post a Comment