विधवा आवास से विधवाओं को नहीं हटाए जाने एवं सुरक्षा की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन


देवास   मेंढकी की रोड स्थित  आलम बाग बस्ती जो कि विधवा महिलाओं के लिए बनाई गई है। जहां बड़ी संख्या में विधवा महिलाएं निवास कर रही हैं उन्हें षड्यंत्रपूर्वक हटाए जाने की कार्रवाई  एवं उनकी सुरक्षा की मांग  को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस  अध्यक्ष अनिल गोस्वामी के नेतृत्व में एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम  एडीएम नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को सौंपा ।  ज्ञापन में कहा गया कि मेंढकी रोड स्थित आलमबाग बस्ती में  विधवा महिलाएं निवास करती है उक्त भूमि जामिया इस्लामिया मदरसा की है इस पर  क्रिस्ट सेवा केंद्र ने महिलाओं के लिए  भवन बना कर दिए एवम साथ ही आवासों का दान पत्र भी इन महिलाओं को सौंपा बावजूद बावजूद कुछ लोग षड्यंत्र  पूर्वक इन महिलाओं को डरा.धमकाकर भवन खाली करवाना चाहते हैं। इसके लिए इन वही महिलाओं पर दबाव बनाया जा रहा है।   ज्ञापन में कहा गया कि इन महिलाओं को  सुरक्षा प्रदान की जाए।  एवं बस्ती में मूलभूत सुविधाओं को भी दिया जाए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा चंद्रपाल सिंह सोलंकी मुकेश शर्मा निलेश वर्मा देवेंद्र बाबा सहित बड़ी सख्या में महिलाये उपस्थित थी

Comments