504 तीर्थ यात्रियों का जत्था रामेश्वर दर्शन के लिए रवाना

देवास। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 504 तीर्थ यात्रियों का जत्था रामेश्वर दर्शन के लिए सोमवार को रेल्वे स्टेशन से रवाना हुआ। सभी तीर्थ यात्रियों को विधायक गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जयवर्धन जोशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य लोकेश विजयवर्गीय, जिला संयोजक कमल यादव, राजेश जैन, कुणाल जोशी, शिवनारायण यादव, कमल मुकाती, रामनारायण यादव, दामोदर जाधव आदि ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मंगलमय यात्रा की कामना के साथ रवाना किया। अतिथियों ने सभी तीर्थ यात्रियों को अनुभव के लिए पोस्टकार्ड भी दिए गए। जिस पर यात्रा का अनुभव लिखकर सीधे प्रदेश के मुखिया के पते पर भेज सकते है। श्रीमती पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के द्वारा सरकार वही कार्य कर रही है, जो श्रवण कुमार ने अपने अंधे मां-बाप को तीर्थ दर्शन कराने के लिए किया था। मप्र में तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए सबसे ज्यादा दर्शनार्थी देवास जिले से ही हमेशा जाते है। वर्तमान समय में विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि जिसके पास आर्थिक संसाधन हैं वे अपनी यात्रा सडक मार्ग, रेल या वायुमार्ग से कर लेते हैं, किन्तु समाज का ऐसा वर्ग जो रोज काम करके अपना जीवन यापन करता है, उसे तो अपने भूख की चिन्ता ही सताती रहती है। लेकिन प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों की जिम्मेवारी अपने हांथो में ले रखी है। चाहे वह फसल नुकसान का मुद्दा हो, चाहे बेटी का विवाह, चाहे पढ़ाई का खर्च हो, चाहे स्वास्थ्य की समस्या हो। जीवन का कोई भी ऐसा मुद्दा नही है, जब प्रदेश सरकार गरीबों की मदद के लिए आगे न खड़ी हो।

Comments