डेली अपडाउनर्स संघ के साथ कांग्रेस ने किया सदबुद्धि यज्ञ


देवास। इंदौर-देवास सीटी बस चलाने को लेकर लंबे समय मांग की जा रही है। जिसको लेकर डेली अपडाउनर्स संघ और कांग्रेस नेताओं ने चामुण्डा काम्पलेक्स स्थित धरनास्थल पर सदबुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ में बकायदा अहुतियां दी गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से भगवान को विनति की है कि कलयुग के जनप्रतिनिधि जो सत्ता के नशे में चुर हो गए है उनको सदबुद्धि दे। कम से कम जनता की परेशानियों को तो देखे। डेली अपडाउनर्स जिसमें विद्यार्थी, महिलाएं रोजाना इंदौर- देवास अपडाउन करती है उन्हेें परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को बैठने के लिए सीट नहीं दी जाती है। वहीं उनके साथ छेड़छाड़ तक होती है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों के कान पर जू तक नहीं रेंग रही है। यह समझ नहीं आ रहा है कि सिटी बस चलाने से क्या परेशानी है। कभी कहते की बस की बाडी तैयार हो रही है। कई सालों से यही काम चल रहा है। इंदौर-देवास सिटी बस चलाने का नाम नहीं ले रहे है। जब तक सिटी बस नहीं चलेगी आंदोलन डेली अपडाउनर्स संघ के साथ कांग्रेस करती रहेगी।

Comments